
अमेरिका के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। अमेरिका को आज अपना नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं, 140 सालों बाद ऐसा हो रहा है जब एक चुनाव हारने के बाद कोई दूसरा शख्स फिर राष्ट्रपति की कुर्सी पर विराजमान होगा।
अब ख़बर पढ़ें विस्तार से
डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे और फिर व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ज्यादा ठंड के कारण शपथ ग्रहण समारोह इनडोर होगा और अमेरिकी इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा। भारतीय मूल के लोगों में भी ट्रंप 2.0 को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है।
कितने बजे होगा शपथ ग्रहण
डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समय अनुसार रात साढ़े 10 बजे होने जा रहा है। इस बार बाहर नहीं बल्कि कैपिटल हिल के अंदर ही शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है।
ये मेहमान होंगे शपथ ग्रहण में शामिल
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में कई विदेशी मेहमान शामिल होंगे। इस बार के शपथ ग्रहण में ट्रंप ने तकनीकी जगत के कई दिग्गजों को न्योता भेजा है। इस लिस्ट में एलन मस्क, जेफ बेजोस, और मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं। इनके अलावा टिकटॉक के प्रमुख शौ चीव को भी निमंत्रण गया है। पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन, उनकी पतानी, बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा भी अपनी पत्नियों के साथ उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। कमला हैरिस भी ट्रंप के शपथ ग्रहण में मौजूद रहने वाली हैं। विदेशी नेताओं में बात करें तो इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, हंगरी के विक्टर ऑरबान और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइलि शपथ ग्रहण में दिखेंगे।


