Close Menu
Voice 24Voice 24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino

    February 8, 2026

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?

    February 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino
    • कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
    • Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?
    • Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino
    • Simplifying the Fortune Clock Casino Sign Up Process for Beginners
    • Quels sont les avantages à jouer sur Tiki Casino plutôt que sur un autre site
    • King Chance Casino est-il adapté aux novices du jeu en ligne en 2026 ?
    • Les méthodes les plus efficaces pour vérifier son identité sur Fast Slots Casino
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Voice 24Voice 24
    • मुख्य ख़बरे
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
      • उत्तरप्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • खेल जगत
    • जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • टेक्नॉलॉजी
    • राशिफल
    Voice 24Voice 24
    Home»मुख्य ख़बरे»संगठन की गज-केसरी चाल: हेमंत खंडेलवाल ने तीन महीनों में खड़ा किया नया भाजपा ढांचा
    मुख्य ख़बरे

    संगठन की गज-केसरी चाल: हेमंत खंडेलवाल ने तीन महीनों में खड़ा किया नया भाजपा ढांचा

    adminBy adminNovember 23, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन निर्माण में जिस अभूतपूर्व गति का परिचय दिया है, वह प्रदेश राजनीति में एक मिसाल बन गया है। 

    मात्र तीन महीनों के भीतर प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर उन्होंने अनुभव, बुद्धि, विवेक और रणनीति को जिस प्रकार एकसाथ साधा, वह उनके संगठनात्मक कौशल का सशक्त प्रमाण है। यह वही प्रक्रिया है जिसे कांग्रेस जैसे प्रमुख विपक्षी दल ने पूरा करने में लगभग सवा साल का समय लिया था। दोनों दलों की तुलना यह दर्शाती है कि खंडेलवाल ने पांच गुना तेजी से न सिर्फ समिति बनाई, बल्कि एक ऐसी संरचना खड़ी की जिसमें गति, प्रगति, संवेग और नवाचार समान रूप से दिखाई देते हैं। उनकी यही कार्यशैली प्रदेश संगठन को नए रूप में गढ़ते नेतृत्व की ओर इशारा करती है।

     

    नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का दृष्टिकोण

    कार्यसमिति के गठन में खंडेलवाल ने सिर्फ संगठनात्मक विस्तार पर ही ध्यान नहीं दिया बल्कि क्षेत्रीय, सामाजिक और वर्गीय संतुलन को भी प्राथमिकता दी। बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा, विंध्य, मध्य क्षेत्र और निमाड़ जैसे सभी प्रमुख हिस्सों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए उन्होंने एक व्यापक और प्रतिनिधिक टीम तैयार की। इसी के साथ सभी जातियों और वर्गों की भागीदारी को स्थान देकर उन्होंने संगठनात्मक समावेशिता को मजबूत किया। विशेष रूप से लगभग 30% पदों पर महिलाओं को स्थान देना न केवल नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है बल्कि भाजपा के भीतर महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम है। उनकी यह चयन प्रक्रिया बताती है कि संगठन विस्तार के साथ-साथ नेतृत्व का भविष्य भी ध्यान में रखा गया है।

     

    बूथ स्तरीय मजबूती और प्रदेशव्यापी संवाद

    खंडेलवाल का सबसे बड़ा फोकस बूथ स्तर पर संगठन को जीवंत और मजबूत बनाना है। प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर सक्रिय लगभग 42 लाख कार्यकर्ताओं से सतत संवाद और संपर्क स्थापित करके वे जमीनी संगठन को सुदृढ़ कर रहे हैं। प्रदेश की परिक्रमा करते हुए वे लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, उनके सुझाव सुन रहे हैं और उन्हें संगठन के अगले लक्ष्यों से जोड़ रहे हैं। पार्टी के उन बूथों को, जहां अभी विजय नहीं मिल सकी है, ‘आकांक्षी बूथ’ का नया नाम देकर उन्होंने भविष्य के चुनावों में जीत की नई रणनीति का आधार रखा है। यही नहीं, चरणबद्ध कार्ययोजना और उत्साहवर्धन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विजय पथ पर ले जाने की उनकी नीति संगठनात्मक ऊर्जा को कई गुना बढ़ा रही है। संभागों के पुनर्गठन और छिंदवाड़ा-मंदसौर जैसे क्षेत्रों को नए संभाग के रूप में आकार देना भी उनके नवाचार की स्पष्ट झलक है।

    मोर्चों, प्रकोष्ठों और अनुशासन में दृढ़ता

    प्रदेश अध्यक्ष के रूप में खंडेलवाल ने भाजपा के मोर्चों और प्रकोष्ठों को सक्रिय करने में बिल्कुल भी समय नहीं गंवाया। पिछड़ा वर्ग, युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्षों की तुरंत नियुक्ति कर उन्होंने इन इकाइयों में नई ऊर्जा भर दी। सोशल मीडिया विभाग, मोर्चा प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रभारी और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की नियुक्ति ने संगठनात्मक धार को और मजबूत किया। साथ ही अनुशासन को लेकर उनकी नीति बेहद स्पष्ट रही—पार्टी लाइन के विरुद्ध जाने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की गई और कई को निष्कासित भी किया गया। उनकी यह कठोरता संगठन में अनुशासन और मर्यादा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकेत देती है, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच एक स्पष्ट संदेश जाता है कि पार्टी हित सर्वोपरि है। उनकी यह शैली संगठन को ‘कमल व्यूह’ या ‘पद्म व्यूह’ जैसी संरचना में ढालने की दिशा में निर्णायक कदम है।

     

    नैतिक आदर्शों पर आधारित नेतृत्व

    राजनीतिक यात्रा युवा मोर्चा से शुरू करने वाले खंडेलवाल भाजपा के बैतूल लोकसभा सांसद रहे हैं और वर्तमान में विधायक हैं। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में संयोजक के रूप में 29 सीटों पर जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा, डिजिटल सुरक्षा, अनावश्यक सुविधाओं को लौटाने जैसे कदम उठा कर नैतिक नेतृत्व का उदाहरण पेश किया है। उनका नेतृत्व आज भाजपा संगठन को गज-केसरी जैसा मजबूत ढांचा देने की दिशा में अग्रसर है।

    लेखक – सत्येंद्र कुमार जैन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जयपुर SMS हॉस्पिटल में भीषण आग: ट्रॉमा सेंटर ICU में 8 मरीजों की दर्दनाक मौत

    October 6, 2025

    PM मोदी ने राजघाट और विजय घाट पर अर्पित की श्रद्धांजलि, देशवासियों को याद दिलाए नेताओं के संदेश

    October 2, 2025

    स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित भारत रोजगार योजना’

    August 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino

    By adminFebruary 8, 20260

    En tant qu’éditeur d’un portail dédié aux jeux en ligne, je vous propose un guide…

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?

    February 5, 2026

    Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino

    February 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Demo
    About Us
    About Us

    Voice24×7 is a India's leading Hindi News Channel in MP, CG, UP and Delhi. Voice 24×7 News channel covers latest news in Politics, Business, Sports, Entertainment, Bollywood and many more.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: voice24into7@gmail.com
    Contact:+91- 9202341112

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino

    February 8, 2026

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?

    February 5, 2026
    Most Popular

    पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी

    October 31, 2025399

    बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर आशीष अली ने बनाई एनिमेटेड फिल्म ‘जैमी जैंगल्स’ की धुन

    June 17, 2025224

    Mahakumbh 2025: महाकुंभ बन रहा अनूठे योगियों का मेला

    January 10, 202556
    All Rights Reserved © 2026 Voice 24x7. Designed and Developed by Mojo Communications.
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.