Close Menu
Voice 24Voice 24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino

    February 8, 2026

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?

    February 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino
    • कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
    • Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?
    • Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino
    • Simplifying the Fortune Clock Casino Sign Up Process for Beginners
    • Quels sont les avantages à jouer sur Tiki Casino plutôt que sur un autre site
    • King Chance Casino est-il adapté aux novices du jeu en ligne en 2026 ?
    • Les méthodes les plus efficaces pour vérifier son identité sur Fast Slots Casino
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Voice 24Voice 24
    • मुख्य ख़बरे
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
      • उत्तरप्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • खेल जगत
    • जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • टेक्नॉलॉजी
    • राशिफल
    Voice 24Voice 24
    Home»खेल जगत»पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी
    खेल जगत

    पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी

    adminBy adminOctober 31, 2025No Comments399 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेफी राज्य एथलेटिक मीट 2025 में 1500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया, जहां अभीक हालदार, रिमझिम कुमारी और चित्रा सिंह राणा जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता।

    नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय पेफी राज्य एथलेटिक मीट 2025 खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक बन गया। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट और शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार के सहयोग से संपन्न इस आयोजन में देशभर से 1500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। 70 से अधिक ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के मिशन ओलंपिक्स 2026 और ओलंपिक 2036 के सपने को नई उड़ान दी।

    अभीक हालदार और चित्रा सिंह राणा बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

    लड़कों की श्रेणी में अभीक हालदार और लड़कियों की श्रेणी में चित्रा सिंह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता। वहीं, इंडस वैली स्कूल, नोएडा को सर्वाधिक प्रतिभागिता के लिए मैक्सिमम पार्टिसिपेशन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि विष्णु कांत तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन देश के युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं तथा आने वाले समय में यही खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करेंगे।

    पेफी की पहल से खेल प्रतिभाओं को मिला मजबूत मंच

    पेफी राज्य एथलेटिक मीट 2025 के दौरान विशिष्ट अतिथि राकेश मिश्रा, अध्यक्ष इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने कहा कि पेफी की यह पहल जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इसी मॉडल के माध्यम से भारत अपने खेल महाशक्ति बनने के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इस अवसर पर निथन जोश, उपनिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, विनय सिंह, निदेशक श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन, डॉ. ए. के. उप्पल, चेयरमैन पेफी, और डॉ. त्रिभुवन राम नारायण, सचिव आयोजन समिति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    युवाओं में खेल भावना का संचार

    डॉ. पीयूष जैन ने कहा कि फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का उद्देश्य खेल और शारीरिक शिक्षा को जन आंदोलन बनाना है। इस मीट के माध्यम से नई प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण, पोषण और फिटनेस सहयोग दिया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक स्वस्थ और अनुशासित भारत के निर्माण में योगदान दे रही है। दो दिवसीय आयोजन के समापन पर विजेताओं को पदक, प्रमाणपत्र और विशेष सम्मान दिए गए। सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में U-14 में अभीक हालदार और रिमझिम कुमारी, U-16 में राहुल राज महतो और स्नेहा मुखोपाध्याय, जबकि U-18 वर्ग में ऋषभ कुमार और चित्रा सिंह राणा को सम्मानित किया गया। इंडस वैली पब्लिक स्कूल, नोएडा और विजन फिट रनिंग क्लब को अधिकतम सहभागिता पुरस्कार प्राप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में प्रदूषण का कहर: 42% लोगों को गले में खराश, 25% को आंखों में जलन

    October 26, 2025

    दीवाली से पहले राहत की खबर: दिल्ली-NCR में पटाखों से हट सकता है बैन, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संकेत

    October 11, 2025

    नई दिल्ली में “इंटरनेशनल पीस कॉन्फ्रेंस” का आगाज़, डॉ. पीयूष जैन बोले— शिक्षा में शांति का होना अनिवार्य

    October 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino

    By adminFebruary 8, 20260

    En tant qu’éditeur d’un portail dédié aux jeux en ligne, je vous propose un guide…

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?

    February 5, 2026

    Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino

    February 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Demo
    About Us
    About Us

    Voice24×7 is a India's leading Hindi News Channel in MP, CG, UP and Delhi. Voice 24×7 News channel covers latest news in Politics, Business, Sports, Entertainment, Bollywood and many more.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: voice24into7@gmail.com
    Contact:+91- 9202341112

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino

    February 8, 2026

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?

    February 5, 2026
    Most Popular

    पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी

    October 31, 2025399

    बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर आशीष अली ने बनाई एनिमेटेड फिल्म ‘जैमी जैंगल्स’ की धुन

    June 17, 2025224

    Mahakumbh 2025: महाकुंभ बन रहा अनूठे योगियों का मेला

    January 10, 202556
    All Rights Reserved © 2026 Voice 24x7. Designed and Developed by Mojo Communications.
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.