मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की मांग की है।उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन दिल्ली के विकास और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं, उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के सम्मान में रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव ऐतिहासिक दृष्टि से न केवल उपयुक्त है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान देगा।
सामाजिक न्याय और दूरदर्शिता के प्रतीक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को सामाजिक न्याय, आर्थिक दूरदर्शिता और सामुदायिक कल्याण का प्रतीक माना जाता है। उनके अनगिनत अनुयायी और वंशज आज भी दिल्ली के आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व के सम्मान में स्टेशन का नामकरण उनके स्थायी योगदान को श्रद्धांजलि देने जैसा होगा।
महाराजा अग्रसेन के नाम पर स्टेशन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन सामाजिक न्याय, आर्थिक दूरदर्शिता और सामूहिक कल्याण के प्रतीक रहे हैं। दिल्ली के विकास में उनके अनुयायियों और वंशजों की भी अहम भूमिका रही है। ऐसे में स्टेशन का नाम बदलना उनके अमिट योगदान


