Close Menu
Voice 24Voice 24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा

    January 5, 2026

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026

    कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण

    December 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा
    • सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
    • कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण
    • नेशनल हेराल्ड प्रकरण: ED के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    • रायसेन की मासूम से दुष्कर्म पर सरकार की चुप्पी—जीतू पटवारी बोले: बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह फेल मोहन यादव
    • संगठन की गज-केसरी चाल: हेमंत खंडेलवाल ने तीन महीनों में खड़ा किया नया भाजपा ढांचा
    • इस्कॉन भोपाल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीब्रह्मोत्सव
    • पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Voice 24Voice 24
    • मुख्य ख़बरे
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
      • उत्तरप्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • खेल जगत
    • जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • टेक्नॉलॉजी
    • राशिफल
    Voice 24Voice 24
    Home»देश»भारतीय रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे, सरकार जारी करेगी 100 रुपये का रंगीन सिक्का
    देश

    भारतीय रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे, सरकार जारी करेगी 100 रुपये का रंगीन सिक्का

    adminBy adminMarch 6, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2025 भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक वर्ष होगा, क्योंकि इस साल भारतीय रेल विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसके साथ ही भारत अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। यह उपलब्धि देश के रेलवे बुनियादी ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगी और परिवहन को पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

     

    100 रुपए का रंगीन स्मारक सिक्का जारी करेगा रेलवे

    इस ऐतिहासिक अवसर को और यादगार बनाने के लिए भारत सरकार 100 रुपए का एक विशेष रंगीन स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। यह पहला मौका होगा जब देश में कोई रंगीन स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। ग्वालियर के प्रसिद्ध मुद्रा विशेषज्ञ सुधीर लुणावत के अनुसार, यह सिक्का संग्रहकर्ताओं के लिए एक अनमोल धरोहर होगा और भारतीय रेलवे के गौरवशाली सफर को दर्शाएगा।

     

    सिक्के की संरचना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

    यह सिक्का 35 ग्राम वजनी होगा, जिसमें 50% चांदी, 40% तांबा तथा 5-5% निकल और जस्ते का मिश्रण होगा। भारत में 16 अप्रैल 1853 को पहली बार ट्रेन चली थी, जबकि 3 फरवरी 1925 को मुंबई के विक्टोरिया टर्मिनस से कुर्ला तक पहली विद्युत ट्रेन चलाई गई थी। इन ऐतिहासिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए यह सिक्का जारी किया जाएगा, जो भारतीय रेलवे की प्रगति और नवाचार का प्रतीक बनेगा।

     

    सिक्के की डिजाइन और विशेषताएं

    मुद्रा विशेषज्ञ सुधीर लुणावत के अनुसार, इस स्मारक सिक्के का डिज़ाइन भारतीय रेलवे विद्युतीकरण की 100 वर्षों की यात्रा को समर्पित होगा। सिक्के के एक तरफ विद्युतीकरण को दर्शाने वाला एक रंगीन ट्रेन इंजन चित्रित होगा। इसके ऊपर की परिधि पर हिंदी में और निचली परिधि पर अंग्रेजी में “भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण के 100 वर्ष” लिखा होगा। इस चित्र के नीचे “1925-2025” अंकित रहेगा, जो इस ऐतिहासिक उपलब्धि के 100 साल पूरे होने को दर्शाएगा।

    भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना

    सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तंभ अंकित होगा, जिसके नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह (₹) के साथ मूल्यवर्ग “100” लिखा रहेगा। अशोक स्तंभ के दाईं ओर हिंदी में “भारत” और बाईं ओर अंग्रेजी में “INDIA” लिखा होगा। इस ऐतिहासिक सिक्के को जारी करने के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने 4 मार्च 2025 को गजट अधिसूचना जारी कर दी है। यह सिक्का न केवल मुद्रा प्रेमियों के लिए संग्रहणीय होगा, बल्कि भारतीय रेलवे की गौरवशाली यात्रा का भी प्रतीक बनेगा।

     

     

     

     

    #IndianRailways #100YearsOfElectrification #CommemorativeCoin #RailwayElectrification #100RupeesCoin #IndianGovernment #HistoricMilestone #ElectrifiedRailways #MakeInIndia #RailwayHeritage
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026

    SIR के खिलाफ राज्यों की एकजुटता: तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

    October 29, 2025

    तूफान ‘मोन्था’ का कहर— आज दोपहर काकीनाड़ा तट पर लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश!

    October 28, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा

    By adminJanuary 5, 20262

    भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में शिव महापुराण कथावाचक पंडित…

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026

    कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण

    December 28, 2025

    नेशनल हेराल्ड प्रकरण: ED के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    December 18, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Demo
    About Us
    About Us

    Voice24×7 is a India's leading Hindi News Channel in MP, CG, UP and Delhi. Voice 24×7 News channel covers latest news in Politics, Business, Sports, Entertainment, Bollywood and many more.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: voice24into7@gmail.com
    Contact:+91- 9202341112

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा

    January 5, 2026

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026

    कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण

    December 28, 2025
    Most Popular

    पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी

    October 31, 2025398

    बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर आशीष अली ने बनाई एनिमेटेड फिल्म ‘जैमी जैंगल्स’ की धुन

    June 17, 2025221

    Mahakumbh 2025: महाकुंभ बन रहा अनूठे योगियों का मेला

    January 10, 202556
    All Rights Reserved © 2026 Voice 24x7. Designed and Developed by Mojo Communications.
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.