Author: admin

मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 के तहत “ओवरव्यू ऑफ अर्बन पॉलिसीज़ एंड इन्वेस्टमेंट ऑर्पाच्युनिटीज़” सत्र को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव (नगरीय विकास एवं आवास) संजय दुबे ने कहा कि एमपी की नीतियाँ, कुशल प्रशासन, हरित पर्यावरण और समर्पित मानव संसाधन निवेशकों के लिए राज्य को परफेक्ट इन्वेस्टर डेस्टिनेशन बनाते हैं। उन्होंने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में निवेशकों से शहरी विकास में साझेदारी करने का आग्रह किया। शहरी विकास के लिए तैयार की गई विशिष्ट नीतियाँ दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश में ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस सेक्टर और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए विशिष्ट और व्यावहारिक नीतियाँ बनाई…

Read More

अक्टूबर 2022 में शुरू हुए रोजगार मेले के तहत अब तक 12 चरणों में 8 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। नवंबर 2023 तक 7 लाख को नियुक्ति पत्र मिले थे, जबकि फरवरी 2024 में हुए 12वें मेले में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16वें रोजगार मेले में शामिल होंगे। इस दौरान वह 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह मेगा आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर किया जाएगा, जहां चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग सरकारी विभागों में…

Read More

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश की सड़कें अब विकास की नहीं, गड्ढों की पहचान बन चुकी हैं। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा तक हालात बदतर हैं — सड़कें नहीं, गड्ढों की कतारें बिछी हैं। मानसून ने इन खोखले दावों की सच्चाई उजागर कर दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का बयान जनता की पीड़ा पर मरहम नहीं, नमक छिड़कने जैसा है। भ्रष्टाचार की बुनियाद पर टिकी सड़क व्यवस्था सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों का बजट पास हुआ, लेकिन हालात बद से बदतर होते गए। एक ही सड़क पर बार-बार मरम्मत के…

Read More

दिल्ली-NCR में गुरुवार को तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को खराब मौसम के चलते 6 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया — जिनमें से 4 जयपुर और 2 लखनऊ भेजी गईं। कई उड़ानों में देरी भी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश ने राजधानी की रफ्तार थाम दी है। गुरुग्राम की सड़कें बनीं नदी गुरुग्राम में बुधवार शाम सिर्फ 90 मिनट में 103 mm बारिश हुई, जिससे सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। बीते 12 घंटे में कुल 133 mm बारिश दर्ज की गई। कई जगह…

Read More

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में बैंगलोर से गिरफ्तार किया है। वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने दो साल तक आलिया भट्ट के पर्सनल और प्रोडक्शन अकाउंट से फर्जी दस्तावेजों के जरिए 77 लाख रुपए निकाले। वेदिका को कोर्ट ने 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। दो साल से चल रहा था फ्रॉड पुलिस के मुताबिक, मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच वेदिका ने ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ के जरिए यह रकम हड़पी। करीब पांच महीने से मुंबई पुलिस वेदिका की तलाश कर रही…

Read More

जेफ्री एप्स्टीन केस में नाबालिगों के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोपों में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए, जिनमें क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू और माइकल जैक्सन शामिल हैं। टेस्ला और X के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप लगाया कि वे जेफ्री एप्सटीन केस से जुड़ी सीक्रेट फाइल्स को जानबूझकर सार्वजनिक नहीं कर रहे। मस्क ने कहा कि इन फाइल्स को पब्लिक करना उनकी ‘अमेरिका पार्टी’ की प्राथमिकता है और जनता को सच्चाई जानने का पूरा हक है। मस्क ने खुद ट्रम्प का…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया की राजधानी विंडहोक में ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने स्टेट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया। बतौर प्रधानमंत्री, यह मोदी का 27वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है। इस सम्मान के दौरान मोदी ने कहा कि वे इस सम्मान को पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और भारत-नामीबिया की दोस्ती को मजबूत बताया। चीतों को लेकर जताया आभार प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की संसद को भी संबोधित किया और कहा कि भारत में 2022…

Read More

मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में 50,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती और 35 लाख किसानों को जलकर ब्याज-जुर्माना माफी का फैसला लिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के विस्तार और वन संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 9 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों में लगभग 50 हजार नए नियमित पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 35 लाख किसानों को बड़ी राहत देते हुए 84.17…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए कहा कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने लुधियाना को ‘भारत का मैन्चेस्टर’ बताते हुए यहां के उद्योगों की सराहना की। सीएम ने कहा कि ए-वन और हीरो साइकिल्स जैसी कंपनियां लुधियाना की वैश्विक पहचान हैं और पंजाब के निवेशक देश की आर्थिक समृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में बताया कि यहां के उद्योगपतियों से 15,606 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 20,000 से अधिक रोजगार के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में भाग लेने के बाद मंगलवार को रियो डी जनेरियो से ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। वहां उनका स्वागत शिव तांडव स्तोत्र और भारतीय शास्त्रीय नृत्य से किया गया। यह स्वागत समारोह भारत-ब्राजील सांस्कृतिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है। द्विपक्षीय बातचीत में होंगे कई अहम मुद्दे शामिल प्रधानमंत्री मोदी आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस चर्चा में ट्रेड, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर और हेल्थ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा। पीएम मोदी 2 से 10 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा पर हैं।…

Read More