Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino
- कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
- Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?
- Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino
- Simplifying the Fortune Clock Casino Sign Up Process for Beginners
- Quels sont les avantages à jouer sur Tiki Casino plutôt que sur un autre site
- King Chance Casino est-il adapté aux novices du jeu en ligne en 2026 ?
- Les méthodes les plus efficaces pour vérifier son identité sur Fast Slots Casino
Author: admin
संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर हंगामे की आशंका है, अब तक सिर्फ दो दिन ही कामकाज हो पाया है; आज नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल पेश किया जाएगा। संसद के मानसून सत्र का आज 11वां दिन है, लेकिन अब तक केवल दो दिन ही सदन का सुचारू कामकाज हो पाया है। बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के मुद्दे पर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और इस पर चर्चा की मांग कर रहा है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर विषयों पर ही अब तक दोनों सदनों में बहस हो सकी है। आज…
सावन के अंतिम सोमवार को देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, महाकाल और काशी विश्वनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, मंदसौर में निकली पशुपतिनाथ की शाही सवारी और वाराणसी में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा हुई। CM मोहन यादव भी होंगे शामिल मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के पट आज रात 2:30 बजे ही खोल दिए गए थे। तड़के भस्म आरती के साथ भगवान का विशेष पूजन हुआ। मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे। शिवालयों में भक्तों की भीड़ सावन के चौथे और…
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को हजारों लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे और 155 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और रात्रि विश्राम किया। आगमन के बाद वे जगदीश जोशी के निवास पहुंचे और दिवंगत रामजानकी जोशी को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सांदीपनि आश्रम के मुख्य पुजारी व महर्षि सांदीपनि व्यास के वंशज दिवंगत पं. रूपम व्यास के निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ईश्वर से दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही ग्राम छायन में जिला पंचायत सदस्य शोभाराम…
राहुल के ‘डेड इकोनॉमी’ बयान पर थरूर बोले—टिप्पणी नहीं करूंगा, मेरी चिंता भारत-अमेरिका रणनीतिक रिश्तों को लेकर है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को राहुल गांधी के उस बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें राहुल ने ट्रम्प के “डेड इकोनॉमी” बयान का समर्थन किया था। थरूर ने कहा, “मैं अपने पार्टी नेता की बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसा कहने के उनके अपने कारण हैं।” हालांकि, थरूर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि अमेरिका के साथ हमारी रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत हर साल अमेरिका को करीब…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 में धांधली के आरोप दोहराते हुए कहा कि उनके पास इसके सबूत मौजूद हैं। संवैधानिक सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और 80 से ज्यादा सीटों पर गड़बड़ी की आशंका जताई। राहुल ने चुनाव आयोग पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 6.5 लाख मतदाताओं में से 1.5 लाख फर्जी थे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 में धांधली का आरोप दोहराया है। 2 अगस्त को ‘संवैधानिक चुनौतियां – परिप्रक्ष्य और रास्ते’…
MP में बारिश-बाढ़ से ग्वालियर, सागर व भोपाल संभाग के आठ जिलों में भारी नुकसान हुआ; सीएम मोहन यादव ने पहले ही सर्वे के निर्देश दिए थे, लेकिन कई जिलों में अब तक आदेश जारी नहीं हुए। ग्वालियर, सागर और भोपाल संभाग के आठ जिलों में बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 जुलाई को ही निर्देश दिए थे कि जल स्तर घटते ही राहत सर्वे तुरंत शुरू किया जाए और प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाए। बावजूद इसके कई जिलों में संबंधित आदेश अब तक जारी नहीं हुए, जिससे सर्वे…
देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। 9 सितंबर को मतदान होगा और 21 अगस्त तक नामांकन भरे जाएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को मंजूर कर लिया। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन उनके इस्तीफे से यह पद रिक्त हो गया। अब चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी करने का ऐलान किया है, जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार एनडीए को लोकसभा और राज्यसभा…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के अधिकारी वोटों की चोरी करवा रहे हैं। राहुल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “हमारे पास एटम बम है। जब फटेगा तो चुनाव आयोग बचेगा नहीं।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी अधिकारी इस साजिश में शामिल हैं, वो देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और देशद्रोह कर रहे हैं। चाहे वे रिटायर ही क्यों न हो जाएं, कांग्रेस उन्हें खोज निकालेगी और छोड़ेगी नहीं। पहले भी दी…
मध्य प्रदेश में मूसलधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, शिवपुरी में सेना तैनात, गुना में पुल ढहा और कई जिलों में रेड अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शिवपुरी में हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना की मदद ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि जलभराव और बाढ़ के कारण अब तक 2,900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गुना जिले में एक पुल के ढहने से स्थिति और खराब हो गई…
संसद सत्र के 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामे के आसार, पिछले 3 दिनों से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चली बहस। संसद के मानसून सत्र के 9वें दिन भी बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले को लेकर हंगामा होने की संभावना है। विपक्ष ने सोमवार को लोकसभा में मांग की थी कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। विपक्ष लगातार सरकार पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए सदन में बहस की मांग कर रहा है। पहलगाम हमले पर सरकार का जवाब पिछले तीन दिनों में संसद में पहलगाम हमले…


