Close Menu
Voice 24Voice 24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा

    January 5, 2026

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
    • संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा
    • सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
    • कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण
    • नेशनल हेराल्ड प्रकरण: ED के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    • रायसेन की मासूम से दुष्कर्म पर सरकार की चुप्पी—जीतू पटवारी बोले: बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह फेल मोहन यादव
    • संगठन की गज-केसरी चाल: हेमंत खंडेलवाल ने तीन महीनों में खड़ा किया नया भाजपा ढांचा
    • इस्कॉन भोपाल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीब्रह्मोत्सव
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Voice 24Voice 24
    • मुख्य ख़बरे
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
      • उत्तरप्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • खेल जगत
    • जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • टेक्नॉलॉजी
    • राशिफल
    Voice 24Voice 24
    Home»देश»Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद हादसा , हादसे के बाद हाई अलर्ट, पीएम-शाह ने लिया जायजा
    देश

    Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद हादसा , हादसे के बाद हाई अलर्ट, पीएम-शाह ने लिया जायजा

    adminBy adminJune 12, 2025No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट एआई-171 टेकऑफ के कुछ देर बाद मेघानीनगर में क्रैश हो गई। बोइंग 787 विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, राहत-बचाव कार्य जारी है। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने स्थिति का जायजा लेकर त्वरित मदद के निर्देश दिए हैं।

    गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने जैसे ही टेकऑफ किया, कुछ ही मिनटों में तकनीकी खराबी के चलते उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह मेघानीनगर इलाके में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों और क्रू के बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गिरते ही विमान में आग लग गई और पूरे इलाके में जोरदार धमाके से दहशत फैल गई।


    धुएं और मलबे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन

    हादसे के बाद घटनास्थल पर भयावह मंजर देखा गया—हर तरफ धुआं, मलबा और बिखरे हुए सामान नजर आ रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। लगातार फोन घनघनाने लगे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हालात का जायजा लिया है और राज्य सरकार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। यह हादसा न सिर्फ एक तकनीकी त्रुटि, बल्कि सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों का टूटना भी है।


    चेयरमैन चंद्रशेखरन ने जताया गहरा दुख

    एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट AI-171 की इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हमारी पूरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एयर इंडिया की इमरजेंसी टीम मौके पर मौजूद है और हर जरूरी सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। पीड़ितों के परिवारों को जानकारी देने और मदद पहुंचाने के लिए एक इमरजेंसी हेल्प सेंटर भी स्थापित किया गया है।


    पूरे सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा

    सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (SVPIA) के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के चलते सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर सामान्य गतिविधियाँ रोक दी गई हैं और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। रनवे के पास हादसे की गंभीरता को देखते हुए हवाई यातायात नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए।


    PM मोदी और अमित शाह की संवेदनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और तुरंत राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री स्वयं अहमदाबाद रवाना हो गए हैं ताकि मौके से राहत व बचाव की निगरानी कर सकें। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से संपर्क कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। केंद्र और राज्य की तमाम एजेंसियां मिलकर राहत कार्य में जुट गई हैं।


    हवाई अड्डा बंद, कंट्रोल रूम सक्रिय

    एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (SVPIA), अहमदाबाद पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एयरपोर्ट फिलहाल बंद है और सुरक्षा कारणों से अगली सूचना तक कोई फ्लाइट ऑपरेशन नहीं होगा। इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है, ताकि पीड़ित परिवारों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय हो सके। लोग 011-24610843 या 9650391859 पर संपर्क कर सकते हैं।


    सीएम भूपेंद्र पटेल का संवेदनात्मक संदेश

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने प्रशासन को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने और घायलों के इलाज की हर सुविधा प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था और अस्पतालों में जरूरी इलाज की तैयारी के भी आदेश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई बातचीत में उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी मिला है।

    #AhmedabadAirport #Ahmedabadplanecrash #airindia #Amitshah #CMPatel #FlightAI-171 #HighArlet #NDRF #pmmodi #Samvednay #SVPIA
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026

    संगठन की गज-केसरी चाल: हेमंत खंडेलवाल ने तीन महीनों में खड़ा किया नया भाजपा ढांचा

    November 23, 2025

    SIR के खिलाफ राज्यों की एकजुटता: तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

    October 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    By adminFebruary 5, 20262

    मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से 20 फरवरी तक रुद्राक्ष…

    संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा

    January 5, 2026

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026

    कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण

    December 28, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Demo
    About Us
    About Us

    Voice24×7 is a India's leading Hindi News Channel in MP, CG, UP and Delhi. Voice 24×7 News channel covers latest news in Politics, Business, Sports, Entertainment, Bollywood and many more.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: voice24into7@gmail.com
    Contact:+91- 9202341112

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव

    February 5, 2026

    संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा

    January 5, 2026

    सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प

    January 3, 2026
    Most Popular

    पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी

    October 31, 2025399

    बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर आशीष अली ने बनाई एनिमेटेड फिल्म ‘जैमी जैंगल्स’ की धुन

    June 17, 2025224

    Mahakumbh 2025: महाकुंभ बन रहा अनूठे योगियों का मेला

    January 10, 202556
    All Rights Reserved © 2026 Voice 24x7. Designed and Developed by Mojo Communications.
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.