24 जनवरी को महेश्वर में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा होगी। इस विशेष बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास जैसे खास मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
मंत्रि-परिषद की ये बैठक 24 जनवरी को धार्मिक नगरी महेश्वर में होगी, और बैठक मालवा की महारानी लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित की जाएगी। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनका मंत्रिमंडल प्रसिद्ध अहिल्या किले में राजगद्दी के दर्शन करेंगे।

“महेश्वर कैबिनेट बैठक: नई आबकारी नीति पर होगा मंथन, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले”
कैबिनेट बैठक में राज्य के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इसमें कृषि, उद्योग, और रोजगार सृजन से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, नागरिकों के लिए , जैसे सड़क, बिजली, और पानी की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में ,बड़े निवेश की योजनाएं बनाई जा सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा क्षेत्र के लिए, नई योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। बेटियों की शिक्षा में छात्रवृत्ति योजनाओं को बढ़ाने ,और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने की संभावना है। यह बैठक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
मालवा की महारानी अहिल्या देवी के 300वें जयंती वर्ष का ऐतिहासिक जश्न!”
सीएम ने कहा है कि , साल 2025 पुण्यश्लोका अहिल्या देवी का 300वां जयंती वर्ष है। इस अवसर पर हम पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। और उन्होनें बताया की, मंत्रि-परिषद की बैठक लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित की जाएगी। सीएम और सभी मंत्रीगण मिलकर लोकमाता को, श्रद्धांजलि देंगें। इसके साथ ही ,उनके योगदान और विरासत को सम्मानित करने के लिए, राज्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनकी न्यायप्रियता और विकास की प्रेरणा से मालवा को नई दिशा देने का संकल्प लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ,मध्य प्रदेश वह पावन धरा है, जहां रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्या देवी, सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज जैसे प्रतापी शासक हुए हैं। और इनके नाम पर मध्य प्रदेश सदैव सम्मानित होता आया है। और महिला शासिका लोकमाता अहिल्या देवी का नाम भी अजर-अमर है। सीएम नें आगे कहा की, इस बैठक में हम जनकल्याण से जुड़ी कई नई योजनाओं को मंजूरी देने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से पुण्य कार्य में शामिल होनें की, अपील की।



