दिल्ली तय करेगी 2025 : प्रगति और बदलाव की लड़ाई
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार अभियान अपने चरम पर है। आम आदमी पार्टी अपनी सरकार की योजनाओं को गिनाकर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं भाजपा भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को उठाकर आप को चुनौती दे रही है। कांग्रेस भी नई रणनीति के साथ वापसी की कोशिश में जुटी है।
केजरीवाल का तीखा प्रहार: “भाजपा आई तो बंद हो जाएंगे मोहल्ला क्लीनिक”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए की, अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है, तो दिल्ली में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक बंद हो सकते हैं। केजरीवाल ने अपने बयान में इसे “जनता की स्वास्थ्य सुविधा पर सीधा हमला” और जनता को गुमराह करने की कोशिश” करार दिया है। और कहा की, सरकार बनने के बाद मैं आप सभी के बिजली और पानी के गलत बिल माफ करा दूंगा। हम ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे किराएदारों को भी फ्री बिजली की सुविधा मिल सके।
केजरीवाल से दिल्ली की जान छुड़ानी है‘
चुनावी ड्रामें के बीच भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि , नारी समिति योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे। तभी से दिल्ली की बहनों ने अरविंद केजरीवाल से जान छुड़ानी की बात कहीं है। हमारी योजनाओं के ऊपर किसी किस्म का कोई विराम नहीं है। जनकल्याण योजनाएं किसी कीमत पर रोकी नहीं जाएंगी। दिल्ली के लोग एक तरफा कह रहे हैं कि, हम कमल का बटन दबाएंगे और भाजपा को जिताएंगे। भाजपा के इस बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
आप ने भाजपा पर साधा निशाना
चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर प्रहार कर रही हैं। इसी बीच आप सांसद संजय सिंह ने ‘दिल्ली में बीजेपी की उपलब्धियां’ शीर्षक वाली खाली पन्नों वाली एक किताब जारी की। और कहा कि , आज तक जनता से किए गए वादों में भाजपा ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उसका लेखा-जोखा आप एक किताब के रूप में जारी करने जा रही है। इस किताब में सब लिखा है कि 15 लाख रुपए आपके खाते में पहुंच रहे हैं या नहीं, पक्के मकान कितने लोगों को मिले हैं। फसल का दाम दोगुना हो गए। पेट्रोल 50 रुपए पहुंच गया है।इस किताब के प्रत्येक पन्ने में भाजपा की उपलब्धियां लिखी हुई हैं।
किताब के लॉन्च पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भाजपा ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। यह किताब उनकी नीतियों की सच्चाई को सामने लाती है।” उन्होंने भाजपा को विकास विरोधी और झूठे वादों की पार्टी बताया।
केजरीवाल का केंद्र पर प्रहार: “जमीन दें, सफाई कर्मचारियों के घर हम बनाएंगे”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों के लिए घर बनाने की पहल में केंद्र सरकार से जमीन देने की मांग की है। देगी। दिल्ली में जमीन का मामला केंद्र के अधीन है, इसलिए PM मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा है। दिल्ली में जमीन का मामला केंद्र के अधीन है, इसलिए PM मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा है। और याद दिलाया कि पीएम ने वादा किया था कि, जनकल्याणकारी योजनाएं बाधित नहीं होंगी।
AAP का आरोप: भाजपा ने वोटर लिस्ट से हटवाए दलित-पिछड़ों के नाम
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, भाजपा ने वोटर लिस्ट से दलित, पिछड़े और पूर्वांचल के लोगों के नाम हटवाए हैं। इस पर चुनाव आयोग (EC) ने आश्वासन दिया है कि , बिना उचित वेरिफिकेशन किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा।
दिल्ली चुनाव अपडेट: AAP और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक प्रहार तेज हो गया है। AAP ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। जवाब में भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि, AAP के 60% उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों दलों के बीच बढ़ती जुबानी जंग ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।



