मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में नगर निकाय चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले भाजपा पार्षदों से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा भाजपा का मूल मंत्र है और सभी पार्षदों को जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से जुट जाना चाहिए। सीएम साय ने भरोसा दिलाया कि अटल विश्वास संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार (केंद्र, राज्य और नगरीय निकाय) है, जिससे विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
भाजपा नेताओं की विशेष उपस्थिति में हुआ संवाद
इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। नगरीय निकाय चुनाव के संयोजक भूपेंद्र सव्वनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, नगरीय निकाय प्रदेश टीम के सदस्य दीपक मस्के और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी उपस्थित थे। साथ ही, नरेटिव टीम के संयोजक पंकज झा भी विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और जनसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री निवास में मनाया गया ऐतिहासिक जीत का जश्न
रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री निवास में भव्य जश्न मनाया गया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र के विजयी 15 पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने जीत की खुशी मनाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री साय ने विजयी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के सुशासन का परिणाम है।

सीएम साय ने दिया जनसेवा का मंत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विजयी पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने आप सभी को अपना प्रतिनिधि बनाकर सेवा का अवसर दिया है। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सदैव जनसेवा रहा है और आप सभी को इसी भाव के साथ कार्य करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ट्रिपल इंजन की सरकार (केंद्र, राज्य और नगरीय निकाय) के साथ विकास कार्यों में और गति आएगी।
भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस शुभ अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने विजयी पार्षदों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने एक स्वर में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और जनसेवा में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस विजय उत्सव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान की।



