Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino
- कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
- Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?
- Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino
- Simplifying the Fortune Clock Casino Sign Up Process for Beginners
- Quels sont les avantages à jouer sur Tiki Casino plutôt que sur un autre site
- King Chance Casino est-il adapté aux novices du jeu en ligne en 2026 ?
- Les méthodes les plus efficaces pour vérifier son identité sur Fast Slots Casino
Author: admin
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तिकरण के लिए 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर युवा शक्ति मिशन लॉन्च करेगी। सीएम मोहन यादव इस युवा शक्ति मिशन को लॉन्च करेंगे। साथ ही लाडली बहनों के खाते में अगली राशि भी ट्रांसफर की जाएगी। युवा दिवस के मौके पर राज्य के नाम संदेश जारी करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से मध्य प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा विकास को नई गति प्रदान करेंगे। मध्य प्रदेश देश और दुनिया…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है। मेले की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यानाथ खुद इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम योगी आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। आज वहां पहुंचते ही उन्होंने घाटों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। आज उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि पूरे महाकुंभ के दौरान…
हश मनी केस में अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने सभी 34 आरोपों से डोनाल्ड ट्रंप को बिना शर्त बरी कर दिया है। शुक्रवार को ट्रंप कोर्ट की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस फैसले से उनके व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति दूसरे कार्यकाल के लिए लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है। दरअसल, यह मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान का है। ट्रंप ने अपने एक सहयोगी के माध्यम से पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था ताकि वह…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को घोषणा की है कि पीएम नरेन्द्र मोदी अगले महीने फ्रांस की राजकीय यात्रा पर आएंगे और यहां होने वाले एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मैक्रों ने कहा, ‘‘फ्रांस 11 और 12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो कार्रवाई करने के लिए एक शिखर सम्मेलन है। यह हमें एआई पर चर्चा करने में सक्षम बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश की राजकीय यात्रा के तुरंत बाद वहां होंगे। यह एआई शिखर सम्मेलन हमें सभी शक्तियों, एआई, अमेरिका, चीन और प्रमुख देशों जैसे भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों के साथ संवाद…
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज 11 जनवरी को बड़वानी जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह आज सेंधवा कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। वह बड़वानी जिले की 2 परियोजनाएं सेंधवा और निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही 2580 करोड़ रुपये की लागत के 13 कार्यों का भी भूमि-पूजन तथा 58.46 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई रकबे में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। प्रदेश में वर्ष 2003 में सिंचाई का रकबा लगभग 3…
भारत और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला गया। राजकोट के निरंजनशाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने आयरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इस तरह भारत ने 93 गेंद रहते छह विकेट से आयरलैंड को शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। गैबी लुईस की कप्तानी में उतरी आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 239 रनों के लक्ष्य को 34.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 241…
भारत सरकार ने साल 2036 में ओलिंपिक खेलों के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है। भारत ने ओलिंपिक खेलों को एक से ज्यादा शहरों में आयोजित करने का प्लान बनाया है। इसके तहत अहमदाबाद को केंद्र में रखते हुए कुछ खेल गुजरात के बाहर अन्य शहरों में भी कराए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, हॉकी के मुकाबले भुवनेश्वर में, नौकायन भोपाल में और कैनोइंग-कयाकिंग पुणे में आयोजित करने का प्रस्ताव है। मुंबई में क्रिकेट के आयोजन की संभावना है। हालांकि, इस बारे में अंतिम निर्णय अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के साथ बातचीत के बाद लिया जाएगा। भारत ने…
मध्यप्रदेश के देवास जिले में उस समय सनसनी मच गई जब फ्रिज में से एक महिला की लाश मिली। जानकारी के अनुसार, घटना बायपास स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी की है जहां एक घर में महिला की लाश फ्रिज में मिली है। दरअसल, यहां दो दिनों से काफी बदबू आ रही थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बदबू आने पर मकान में रह रहे किराएदार बलवीर सिंह ने मकान मालिक को इस बारे में बताया और फिर मकान मालिक ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला की हत्या के…
अमेरिका के कैलिफोर्नियां के लॉस एंजेलिस में जंगल की आग ने तबाही मचा दी है। कैलिफोर्निया के जंगल धधक रहे हैं। यहां लगी आग ने रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इसकी जद में हॉलीवुड की हस्तियां और पूरी पहाड़ी तक आ गई है। अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण हॉलिवुड हिल्स को भी आग ने अपनी चपेट में लिया है, जिसकी वजह से कई हॉलिवुड कलाकारों को भी अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कार्यक्रम या तो स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं। इन आग की घटनाओं में अब…
उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से लेकर 26 फरवरी के बीच लगने वाला महाकुंभ में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़े धार्मिक पर्व महाकुंभ में देशभर से साधु-संत, योगी आ चुके हैं। कई साधु-संत एकांत में तपस्या में लीन हैं तो कुछ अपनी अनोखे योग, पहनावे और तप के चलते आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी के चलते महाकुंभ अनूठे योगियों का मेला बन रहा है। यूपी के झांसी से आए एक संन्यासी अपने हठयोग के लिए चर्चित हैं। श्री शंभू पंच दशनाम नाम आवाहन अखाड़े के संन्यासी महंत महाकाल गिरी ने…


