Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino
- कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
- Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?
- Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino
- Simplifying the Fortune Clock Casino Sign Up Process for Beginners
- Quels sont les avantages à jouer sur Tiki Casino plutôt que sur un autre site
- King Chance Casino est-il adapté aux novices du jeu en ligne en 2026 ?
- Les méthodes les plus efficaces pour vérifier son identité sur Fast Slots Casino
Author: admin
ख़बर छत्तीसगढ़ से जहां उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार फील्ड में उतरकर विकास कार्यों के जमीनी हालात का निरीक्षण किया। वह इस बार मुंगेली जिले पहुंचे और वहां विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कई निर्देश भी दिए। अब ख़बर पढ़ें विस्तार से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरूवार को मुंगेली जिले पहुंचकर विकास कार्यों के जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका के तुलसाघाट वार्ड में बने सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। अरुण साव ने वार्ड में 14 लाख…
बड़ी ख़बर दिल्ली से जहां फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय सचिव, डॉ. पीयूष जैन को प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो खेलों को प्रोत्साहन देने में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। अब ख़बर पढ़ें विस्तार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। आज का दिऩ फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के लिए तब एक ऐतिहासिक दिन बन गया जब फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ…
दुनिया का सबसे बड़ा महापर्व महाकुंभ पौष पूर्णिमा के साथ 13 जनवरी को प्रयागराज में शुरू हो चुका है। यह आयोजन 16 फरवरी तक चलने वाला है। इसी के चलते सीएम योगी लगातार तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर रहें हैं। इसी के साथ-साथ, सीएम योगी जहां जो जरूरी है वैसे ही बड़े निर्देश भी दे रहें हैं। अब ख़बर पढ़ें विस्तार से सीएम योगी गुरुवार को सर्किट हाउस, वाराणसी में अधिकारियों के साथ महाकुम्भ से सम्बन्धित तैयारियों, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री…
इसरो को ऐतिहासिक सफलता मिल चुकी है। स्पेस एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है। इसरो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि उसने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट के तहत सैटेलाइट को जोड़ने में सफलता हासिल कर ली है। इसरो ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। यहां ख़बर विस्तार से पढ़ें इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से रात 10 बजे स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट लॉन्च किया था। इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 470…
छत्तीसगढ़ में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया है। उन्होंने हेलमेट लगाकर खुद बाईक भी चलाई और बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट पहनने और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की सलाह भी दी। अब ख़बर पढ़ें विस्तार से मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पहुंचकर बाईक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ चार पहिया…
मध्यप्रदेश राज्य तिलहन संघ से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को लंबे अरसे बाद अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। इन कर्मचारियों को पांचवें वेतनमान के लाभ और नुकसान की भरपाई को लेकर न्याय मिलने की संभावना है। दरअसल, 8 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निज सचिव बेन्नी पी.एम. द्वारा दायर याचिका पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने कमिश्नर वाणिज्यिक कर को 4 हफ्ते में आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 11-02-2025 को होगी। कोर्ट ने क्या कहा माननीय हाइकोर्ट की जबलपुर बेंच ने पिछली सुनवाई में प्रमुख सचिव, सामान्य…
चुनावी मौसम हो और योजनाओं की गर्मी न हो, ऐसा कभी होता है। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटिंग पांच फरवरी को होगी और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर अब कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को बड़ा ऐलान किया है। पढ़िए पूरी ख़बर, क्या है इस दंगल में खास एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस ने 3 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा कि अगर वह 2025 में दिल्ली में सत्ता में आई तो दिल्ली की जनता को महंगाई से मुक्ति दिला देगी। इसके लिए कांग्रेस 500 रुपए में LPG सिलेंडर,…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युवाओं को लेकर बड़ी बात कही है और उनको प्रेरित किया है। उन्होंने कहा है कि आप सब युवा नए भारत के राजदूत हैं। देश को आपको अपना शत-प्रतिशत देना होगा। कोई भी व्यक्तिगत हित राष्ट्र हित से बढ़कर नहीं है। युवाओं को अपने चारों ओर देखना होगा, सिर्फ सरकारी नौकरियां ही जीवन का लक्ष्य न हो। युवाओं के पास अब नए भारत में धरती से लेकर आकाश तक असीमित अवसर हैं। दरअसल, उपराष्ट्रपति गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। अब ख़बर पढ़ें विस्तार से उपराष्ट्रपति गुरू घासीदास केन्द्रीय…
बॉलीवुड से एक सनसनीखेज़ ख़बर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। ये हमला देर रात उनके मुंबई वाले घर में हुआ। इस घटना में एक्टर को कई गंभीर चोट आई हैं। उन्हें 6 बार चाकू से मारा गया। एक गंभीर चोट रीढ़ की हड्डी के पास आई है। एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं। इस चौंकाने वाली घटना ने फैंस और फिल्मी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस बीच, अस्पताल से सैफ की हालत को लेकर आधकारिक बयान भी जारी किया…
बुधवार को विदिशा में राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेले का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए।यह कार्यक्रम पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। दौरे की बड़ी बातें ये रहीं मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे जहां एसएटीआई में बने हेलीपेड पर बीजेपी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसएटीआई से उनका रोड शो किया गया जगह- जगह उनका स्वागत किया गया। लोगों ने फूल माला पहनाकर, पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। उनका रोड शो एसएटीआई से अहमदपुर चौराहा, पितालमोल चौराह, खरीफाटक…


