Author: admin

मध्य प्रदेश के शहडोल में 16 जनवरी को रीजनल इन्वेस्टर्स मीट आयोजित हो रही है। इसी  के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से संवाद किया है। इस मीट के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अब तक 3 लाख 75 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं जिससे लगभग 84 हजार रोजगार पैदा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल संभाग में भी अब तक 20…

Read More

बड़ी खबर देने जा रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिसमें वह आज जशपुर जिले के पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के तीन दिन के वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नंद कुमार साय करेंगे। और बहुत कुछ रहेगा खास इसी अवसर पर वह जशपुर जिले को 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए के विकास कार्यां की सौगात देंगे जिसमें 85 करोड़ रूपए की लागत वाले 483 कार्यों का भूमिपूजन और 2.23 करोड़ की लागत से बने 24 कार्यों का लोकार्पण भी शामिल है। कार्यक्रम में विधायक गोमती साय, लालजीत सिंह राठिया, फूल सिंह राठिया,…

Read More

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में भारत की सिंगल्स में चुनौती समाप्त हो गई है। स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में चेक गणराज्य के थॉमस माचाक के हाथों हार गए हैं। 12 जनवरी को मेलबर्न पार्क में खेले गए इस मुकाबले में नागल को 26वीं सीड माचाक के हाथों सीधे सेटों में 3-6, 1-6, 5-7 से हार झेलनी पड़ी. यह मुकाबला 2 घंटा और 5 मिनट तक चला। सुमित अपने मौकों का फायदा उठाने में असफल रहे जबकि माचाक ने अपनी बेहतर स्थिरता और सटीकता के साथ दबदबा बनाया हुआ था। सुमित नागल इस मुकाबले में शुरुआती…

Read More

सीएम योगी ने मकर सक्रांति पर सभी प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये त्यौहार देश में समृद्ध विरासत और संस्कृति का है, साथ ही सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ये साल बहुत खास है क्योंकि ये महाकुंभ का साल है और इसकी शुरुआत अमृत स्नान से हो रही है। आपको बता दें कि सम्पूर्ण भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनायी जाती है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो…

Read More

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 12 जनवरी को मुंबई में हुई एक स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार की जगह लेंगे। एक मात्र आवेदन प्रभतेज सिंह भाटिया की ओर से आया था। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का कोई प्रतिनिधि बीसीसीआई में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा। प्रभतेज सिंह भाटिया अगले तीन वर्षों तक इस पद पर बने…

Read More

श्रीलंकाई नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। श्रीलंकाई नौसेना ने उसमें जानकारी दी है कि श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है।  श्रीलंका की नौसेना ने कहा कि ये गिरफ्तारियां शनिवार रात को मन्नार के उत्तर के समुद्री क्षेत्र में शुरू किए गए एक विशेष अभियान के दौरान हुईं। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि 11 जनवरी की रात को उसकी उत्तर-मध्य कमान ने भारतीय मछुआरों की कुछ नौकाओं को देखा जो श्रीलंका…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र के 11 गांवों के नाम बदलने, कालापीपल को अनुभाग का दर्जा देने और पोलायकलां उप मंडी को मुख्य मंडी बनाए जाने की घोषणा की है। फिलहाल कालापीपल तहसील मुख्यालय है। ये घोषणा सीएम यादव ने कालापीपल तहसील में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की है। सीएम डॉ. यादव ने मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, ढाबला हुसैनपुर को ढाबलाराम, मोहम्मदपुर पंवड़िया को रामपुर पंवड़िया, खजूरी अलाहबाद को खजूरी राम, हाजीपुर को हीरापुर, निपनिया हिसामुद्दीन को निपनिया देव, रीछड़ी मुरादाबाद को रिछड़ी, खलीलपुर को रामपुर,…

Read More

फ्रांसीसी दिग्गज गेल मोनफिल्स ने ऑकलैंड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। 38 साल 4 महीने के फ्रांसीसी खिलाड़ी मोनफिल्स ने ऑकलैंड क्लासिक फाइनल में बेल्जियम के जिजू बर्ग्स को 6-3, 6-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। उन्होंने इस मुकाबले में शुरू से ही बर्ग्स पर अपना दबाव बनाए रखा और उन्हें दोनों सेट में आसानी से हराया। बर्ग्स इस मुकाबले की शुरूआत में पहले गेम में 30 पॉइंट्स जीतने तक ही उनसे आगे रहे, लेकिन उसके बाद मोनफिल्स उन पर लगातार हावी रहे और उन्होंने इस मुकाबले में पहला गेम भी जीता। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने ऑकलैंड…

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोप फ्रांसिस को “प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम विद डिस्टिंक्शन” से सम्मानित किया है। यह अमेरिका में राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है। यह पहली बार है जब बाइडन ने अपने कार्यकाल के दौरान किसी को ये सम्मान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राष्ट्रपति बाइडन ने पोप फ्रांसिस की सराहना की और उन्हें “पीपल्स पोप” कहा। बाइडन ने एक्स पर लिखा, “पोप फ्रांसिस, आपकी विनम्रता और आपकी कृपा शब्दों से परे हैं, और सभी के लिए आपका प्यार बेमिसाल है। पीपल्स पोप के रूप में आप एक…

Read More

भारत आधिकारिक सांख्यिकी के लिए बनी बिग डेटा और डेटा विज्ञान पर संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की समिति (यूएन-सीईबीडी) में शामिल हो गया है। इस समिति की स्थापना बिग डेटा के लाभों और चुनौतियों की जांच करने के लिए की गई थी। इसके कार्यों में सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी और रिपोर्टिंग की क्षमता भी शामिल है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने बयान में कहा है कि भारत आधिकारिक सांख्यिकी के लिए ‘बिग डेटा और डेटा विज्ञान पर संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की समिति’ (यूएन-सीईबीडी) में शामिल हो गया है। समिति के एक अंग के तौर पर भारत…

Read More