Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- संघ और शिव के भाव में समानता: पंडित प्रदीप मिश्रा
- सूरत में शिव महापुराण कथा के साथ ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण
- नेशनल हेराल्ड प्रकरण: ED के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
- रायसेन की मासूम से दुष्कर्म पर सरकार की चुप्पी—जीतू पटवारी बोले: बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह फेल मोहन यादव
- संगठन की गज-केसरी चाल: हेमंत खंडेलवाल ने तीन महीनों में खड़ा किया नया भाजपा ढांचा
- इस्कॉन भोपाल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीब्रह्मोत्सव
- पेफी राज्य एथलेटिक मीट में प्रतिभा का जलवा, जूनियर वर्ग में अभीक और रिमझिम ने मारी बाजी
Author: admin
भोपाल के नव निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर में खामियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। सेतु संभाग के उपयंत्री उमांकांत मिश्रा और प्रभारी सहायक यंत्री रवि शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये दोनों अधिकारी इस परियोजना के प्रभारी थे और तकनीकी निरीक्षण में लापरवाही सामने आई है। निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभाग ने निर्माण कंपनी पर भी जुर्मानालगाया है और अन्य दोषियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में उजागर हुईं निर्माण की खामियां लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के…
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब भोपुरा चौक के पास गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों की आवाज दो से तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही ट्रक में रखे गैस सिलेंडर तेज धमाकों के साथ…
भिलाई स्टील प्लांट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रमिकों का आरोप है कि ठेका प्रणाली के तहत काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाता है, जिससे बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। वे चाहते हैं कि प्रबंधन सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करे ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। परिवार के लिए संकट मृतक श्रमिक ओमप्रकाश के परिवार पर यह हादसा भारी संकट बनकर टूटा है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, और उसकी असमय मौत से परिजन सदमे…
देश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार निजीकरण और संपत्तियों की बिक्री में ही लगी हुई है। लगभग हर प्रदेश 4 से 5 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है, जबकि देश पर कुल 270 लाख करोड़ का कर्ज है। ऐसे में बजट 2025 से आम जनता को राहत की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी, जिससे महंगाई और टैक्स में बदलाव की संभावना है। बजट में किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग मध्य…
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के 8 विधायकों ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों का कहना है कि पार्टी में अब भ्रष्टाचार अपनी जड़ें जमा चुका है और टिकट वितरण में पारदर्शिता नहीं रही। इस्तीफा देने वाले विधायकों ने सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी पार्टी अब खुद फंस गई? महरौली से दो बार के विधायक नरेश यादव ने कहा कि AAP भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए बनी थी, लेकिन अब खुद भ्रष्टाचार…
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला 2025 का शुभारंभ शनिवार से होगा, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंडपम में करेंगी। इस साल की थीम ‘रिपब्लिक@75’ (हम भारत के लोग) रखी गई है, जो भारत की लोकतांत्रिक यात्रा और उपलब्धियों को रेखांकित करेगी। मेले में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और 2,000 से अधिक प्रकाशकों एवं प्रदर्शकों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस दौरान साहित्य प्रेमियों को विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और लेखन शैलियों की एक अनूठी झलक मिलेगी। रूस होगा फोकस राष्ट्र, वैश्विक लेखकों की भागीदारी इस वर्ष के मेले में रूस को “फोकस राष्ट्र”…
दिल्ली अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति के प्रमुख यशपाल मलिक ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बीजेपी सरकार ने कई बार जाट समाज को आरक्षण देने का वादा किया, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने घोषणा की कि 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में जाट समाज के सभी लोग भाजपा को वोट न देने की अपील करेंगे। केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप यशपाल मलिक ने बताया कि जाट समाज को मार्च 2014…
दिल्ली की बादली विधानसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही जनता को गुमराह कर रही हैं और देश में नफरत का माहौल पैदा कर रही हैं। राहुल ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की राजनीति करती है, जबकि ये लोग 400 पार की बात कर जनता को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। दिल्ली की समस्याओं पर उठाए सवाल राहुल गांधी ने दिल्ली की मूलभूत समस्याओं को लेकर आम…
आज से संसद का बजट सत्र 2025 शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और सरकार की नीतियों व आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पेश करेंगी। यह सर्वेक्षण देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति का विश्लेषण प्रस्तुत करेगा और आने वाले…
पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट हादसा : निर्माणाधीन स्लैब गिरने से 4 की मौत, 15 घायल , जाने पूरी खबर…..
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, तभी अचानक शटरिंग और स्लैब गिर गई। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कई इस दुर्घटना की चपेट में आ गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन…


