Author: admin

12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में अब तक 133 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; देशभर में शोक की लहर। 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जा रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI171 (बोइंग 787-8) टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणीनगर इलाके की एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई। इस हादसे में अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। विमान में लगी भीषण आग और मौके की भयावह तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री मोहन…

Read More

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट एआई-171 टेकऑफ के कुछ देर बाद मेघानीनगर में क्रैश हो गई। बोइंग 787 विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, राहत-बचाव कार्य जारी है। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने स्थिति का जायजा लेकर त्वरित मदद के निर्देश दिए हैं। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने जैसे ही टेकऑफ किया, कुछ ही…

Read More

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे BSF के 1200 जवानों को रेलवे ने खस्ताहाल ट्रेन उपलब्ध कराई, जिसे देख जवानों ने सफ़र से इनकार कर दिया। मामला सामने आने के बाद रेल मंत्री ने संज्ञान लेते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ के 1200 जवानों को रेलवे ने इतनी खस्ताहाल ट्रेन दी कि जवानों ने उसमें चढ़ने से इनकार कर दिया। ट्रेन की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे वर्षों से इस्तेमाल ही नहीं किया गया हो—दरवाजे, खिड़कियां, लाइट्स और टॉयलेट तक सबकुछ बदहाल था। जवानों ने जब अपने वरिष्ठ…

Read More

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर सीएम मोहन यादव ने गहरी संवेदना जताते हुए इसे समाज के लिए एक चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में व्यक्तिगत के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी है, खासकर विवाह जैसे फैसलों में। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की चेतावनी है। सीएम ने कहा कि जब दो परिवार विवाह के बंधन में जुड़ते हैं, तो हर पहलू को बेहद सतर्कता और समझदारी से देखने की आवश्यकता…

Read More

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र की योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के दावों को झूठा बताते हुए योजनाओं में लूट और घोटाले की पोल खोल दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए शुरू की गई योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। जल जीवन मिशन से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत तक—हर योजना में गबन, फर्जीवाड़ा और रिश्वतखोरी का घिनौना खेल खेला गया। ग्रामीण जनता अब भी…

Read More

राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम की मौजूदगी में की गई, जिसने हत्या के लिए 20 लाख का लालच देकर आरोपियों को उकसाया और मारते वक्त कहा—”मार दो इसे।” इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या की मास्टरमाइंड खुद उसकी पत्नी सोनम निकली है। पुलिस ने सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि सोनम ने बेहद साजिशी तरीके से राजा की हत्या की योजना रची थी। सोनम का प्रेम संबंध राज नामक युवक से चल रहा था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। लेकिन पारिवारिक दबाव और…

Read More

मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद ने सड़कों के विस्तार के साथ आयातित तुअर पर मंडी शुल्क में पूर्ण छूट को मंजूरी दी, जिससे दाल की उपलब्धता, परिवहन और रोजगार में वृद्धि होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सुदूर बसाहटों—जैसे मजरा, टोला, धोनी और पुरा—में सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए ₹21,630 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दी गई। यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी: पहला चरण वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक, और दूसरा चरण 2030-31 से 2034-35 तक चलेगा। योजना के तहत कुल 30,900 किलोमीटर लंबाई के मार्गों का निर्माण…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को इस विषय पर जलशक्ति मंत्रालय की अहम बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मौजूद रहे। बैठक के बाद पाटिल ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान को अब एक बूंद पानी भी नहीं मिलेगा। यह फैसला तीन चरणों में लागू किया जाएगा और इसके लिए तीन स्तरों की रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि, इन रणनीतियों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। जम्मू-कश्मीर की पुरानी…

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। इस अवसर पर सी.पी.पी.पी. योजना के तहत मेजेस्टिक ग्रुप मंडीदीप और पैक्स घाट पिपरिया के साथ पूसा बासमती धान प्रोक्योरमेंट को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही, विभिन्न पैक्स व्यवसायों के लिए ऋण पत्र और किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडल ने पैक्स मेहड़वानी को कोदो-कुटकी प्लांट के लिए ₹60 लाख का ऋण प्रदान किया, वहीं पैक्स गोगांव को सुपरमार्केट प्रोजेक्ट…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित श्री आनंदपुर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की और अद्वैत दर्शन की महत्ता पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा कि महाराज जी ने अद्वैत के जटिल ज्ञान को सहज भाषा में आमजन तक पहुंचाया। उन्होंने मानवता की एकता, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण को सरकार की प्राथमिक नीतियों में शामिल बताते हुए कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों के माध्यम से हम प्रकृति और परंपरा दोनों को संजो रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि संस्कृति केवल पहचान नहीं,…

Read More