Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Comment modifier ses paramètres personnels dans La Riviera Casino
- कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
- Are Loki Casino Tournaments More Rewarding Than Others?
- Comment déposer et retirer ses gains facilement sur Kinbet Casino
- Simplifying the Fortune Clock Casino Sign Up Process for Beginners
- Quels sont les avantages à jouer sur Tiki Casino plutôt que sur un autre site
- King Chance Casino est-il adapté aux novices du jeu en ligne en 2026 ?
- Les méthodes les plus efficaces pour vérifier son identité sur Fast Slots Casino
Author: admin
1 जुलाई से देशभर में रेल किराया बढ़ा, तत्काल टिकट के लिए आधार जरूरी, पैन के बिना नहीं बनेगा नया कार्ड, UPI में असली नाम दिखेगा, MG कार महंगी हुई और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹58.50 सस्ता हुआ। जुलाई की शुरुआत के साथ ही आम जनता से जुड़े 6 अहम बदलाव लागू हो गए हैं। अब रेलवे में सफर करना महंगा हो गया है और तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना जरूरी होगा। इसके साथ ही, नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि…
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की मांग की है।उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन दिल्ली के विकास और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं, उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के सम्मान में रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव ऐतिहासिक दृष्टि से न केवल उपयुक्त है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को भी…
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर सहित 20 जिलों में 4.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है। 1-2 जुलाई को भी जारी रहेगा असर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मजबूत मानसूनी सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण अगले दो दिन और हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई…
पुरी रथयात्रा में भगदड़ से नाराज़ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसी दौरान एडिशनल कमिश्नर नरसिंह भोल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे पुलिसकर्मियों को निर्देश देते दिख रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके पैर तोड़ देने हैं। वीडियो में वे यह भी कहते नजर आते हैं कि “जो पैर तोड़ेगा, वो मुझसे इनाम लेकर जाएगा”। इस बयान पर सियासी घमासान मच गया है और विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। प्रशासनिक लापरवाही पर माफी और कार्रवाई रविवार…
भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सीएम मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए 8 इंजीनियरों को बर्खास्त और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया।एक रिटायर्ड एसई पर जांच के आदेश, ब्रिज का लोकार्पण सुधार कार्यों के बाद ही होगा। भोपाल के ऐशबाग में बने 90 डिग्री कोण वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। देशभर में आलोचना का कारण बने इस ब्रिज के मामले में पीडब्ल्यूडी के सात इंजीनियरों को निलंबित किया गया है, जिनमें दो मुख्य अभियंता भी शामिल हैं। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री एमपी सिंह को भी…
घटना 25 जून को कॉलेज के गार्ड रूम में हुई थी। तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं, एक कॉलेज गार्ड भी पकड़ा गया है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी के विवादित बयान पर बवाल मचा है। कोलकाता की एक लॉ छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले ने राजनीतिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि इस घिनौने अपराध के आरोपी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं से जुड़े हुए हैं। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब बार-बार बलात्कार के आरोपी TMC से जुड़ते हैं,…
शनिवार को MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित। मध्य प्रदेश में एक स्ट्रांग वेदर सिस्टम के चलते लगातार तेज बारिश हो रही है। शनिवार को भी ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन सहित अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी…
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नरेला सेक्टर A-9 में नवनिर्मित डीटीसी बस टर्मिनल का शुभारंभ किया। इस टर्मिनल को महज 90 दिनों में करीब 2.63 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने 100 नई ‘देवी’ इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से कई बसों का संचालन महिला चालकों ने किया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल है। नया टर्मिनल 9 प्रमुख रूटों पर 75 बसों के संचालन को सुनिश्चित करेगा, जिनमें अधिकांश ई-बसें हैं। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहे। पर्यावरण के साथ संस्कृति…
रतलाम में रीजनल कॉन्क्लेव से पहले सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियां मिलावटी डीजल के कारण बंद हो गईं।जांच में डीजल में पानी की मिलावट पाई गई, पेट्रोल पंप सील कर अधिकारियों ने जांच शुरू की। रतलाम में रीजनल इंडस्ट्रियल समिट से पहले बड़ा मामला सामने आया है। इंदौर से आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में मिलावटी डीजल भर दिया गया, जिससे सभी वाहन पेट्रोल पंप पर ही बंद हो गए। गाड़ियों में पानी मिले डीजल की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। …
पुरी में दोपहर 1 बजे भगवान रथ पर विराजेंगे और 4 बजे गजपति महाराज की अगुवाई में रथ यात्रा की शुरुआत होगी। अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। रथयात्रा में शामिल 17 हाथियों में यह सबसे आगे चल रहा था। घटना के दौरान लोग इधर-उधर भागते नजर आए। वन विभाग की टीम ने स्थिति संभाली और हाथी को नियंत्रित किया। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन हाथियों को यात्रा से हटा दिया गया। सीएम ने की पाहिंद विधि, शाह भी हुए शामिल…


