मध्यप्रदेश शासन ने 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के कई जिलों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। रंगपंचमी के उत्सव को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है, जिससे आमजन इस खास पर्व का आनंद उठा सकें।
रंगपंचमी पर खास होती है इंदौर और उज्जैन की रौनक
इंदौर में रंगपंचमी का पर्व ‘गेर’ के रूप में मनाया जाता है, जो अपने आप में बेहद अनोखा उत्सव है। इस दिन शहर के लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर जमकर रंग खेलते हैं। कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाती है ताकि लोग सुरक्षित तरीके से इस पर्व का आनंद ले सकें। उज्जैन में भी महाकाल मंदिर परिसर और शहर के अन्य हिस्सों में लोग धूमधाम से रंगपंचमी का पर्व मनाते हैं।
होली के बाद का त्योहार, लोगों में दिखेगा खास उत्साह
मार्च 2025 का यह महीना त्योहारों से भरा रहेगा। होली के बाद अब रंगपंचमी के मौके पर 19 मार्च को अवकाश घोषित होने से लोगों को त्योहार के रंग में पूरी तरह डूबने का मौका मिलेगा। इस अवकाश का फायदा उठाकर लोग परिवार और दोस्तों के साथ रंगपंचमी का आनंद ले सकेंगे।

मार्च 2025 में बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट
मार्च 2025 में त्योहारों के चलते बैंक अवकाश की भरमार रहने वाली है। 14 मार्च को होली, 19 मार्च को रंगपंचमी, 28 मार्च को जमातुल विदा, 30 मार्च को गुड़ी पड़वा और 31 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 8 और 22 मार्च को महीने का दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चालू रहेंगी।
स्कूलों में भी मार्च 2025 में छुट्टियों का सिलसिला
बैंकों के अलावा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी मार्च 2025 में कई अवकाश रहेंगे। 14 मार्च को होली, 19 मार्च को रंगपंचमी, 28 मार्च को जमातुल विदा, 30 मार्च को गुड़ी पड़वा और 31 मार्च को ईद-उल-फितर के चलते स्कूल बंद रहेंगे। इन छुट्टियों के चलते छात्रों को त्योहारों का आनंद उठाने और परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा।



