सीएम मोहन यादव आज ग्वालियर-मुरैना दौरे पर, करेंगे विकास कार्यों का शुभारंभ और धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना
![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मुरैना दौरे पर विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे सुबह भोपाल से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकॉप्टर से पिपरसेवा औद्योगिक क्षेत्र जाएंगे और औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एंती पर्वत स्थित शनिचरा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पोरसा के रजौधा गांव में सीएम सांदीपनि स्कूल और नवीन सामुदायिक अस्पताल का लोकार्पण तथा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दौरे के अंतर्गत वे ग्वालियर पहुंचकर जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में महाराजा अग्रसेन महानाट्य कार्यक्रम और थाटीपुर स्थित राजा गणेश महोत्सव में भी शामिल होंगे।
मन की बात कार्यक्रम का श्रवण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना जिले के रिटल कला मंडल, पीपरसेवा में स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सिवनी मालवा के केसला मंडल में कार्यकर्ताओं और जनता के साथ “मन की बात” सुनेंगे।
धार्मिक कार्यक्रम और जनसभाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिश्चरा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से पोरसा और फिर सड़क मार्ग से ग्राम ओरेठी के आसमानी माता मंदिर पहुंचेंगे। ग्राम रजौदा में सीएम सांदीपनि स्कूल भवन का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं अंबाह में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
ग्वालियर में सामाजिक कार्यक्रम
मुरैना प्रवास के बाद सीएम ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां वे अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही थाटीपुर दशहरा मैदान स्थित गणेश पंडाल में पहुंचकर भगवान श्रीगणेश की आरती करेंगे।


